
Deoghar: देवघर जिले के जसीडीह थाना क्षेत्र के हरकटा खोरीपानन गांव में वज्रपात से मां और बेटा जख्मी हो गए। दोनों को परिजनों के द्वारा इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल लाया गया।

जहां ऑन ड्यूटी चिकित्सक के द्वारा इलाज कर वार्ड में भर्ती कर दिया गया है। घटना के संबंध में घायल सुलेखा देवी के परिजन रामलाल ने बताया कि मंगलवार की दोपहर को तेज बारिश के बीच वज्रपात हुआ।

इस दौरान घर पर ठनका गिरने से घर के अंदर सुलेखा देवी और बेटा अंशु कुमार दोनों अकेले थे। इस घटना मे दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। वहीं व्रजपात से घर के विद्युत उपकरण जल गए।


