Deoghar News : पथरोल थाना क्षेत्र के कलहोड़ तेतरिया गांव निवासी लक्ष्मी देवी (18) की रविवार अहले सुबह जहरीले सांप के डंसने से मौत हो गयी।

घटना के बाद परिजन उसे इलाज के लिए पहले मधुपुर अनुमंडलीय अस्पताल ले गये, जहां चिकित्सक ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

परिजनों के अनुसार, लक्ष्मी रविवार अहले सुबह सोयी हुई थी। इसी दौरान जहरीले सांप ने उसे डंस लिया। कुछ देर बाद तबीयत बिगड़ने पर उसने परिजनों को सांप के काटने की जानकारी दी। इसके बाद परिजन उसे इलाज के लिए मधुपुर अनुमंडलीय अस्पताल ले गये।
वहां से रेफर किये जाने के बाद उसे सदर अस्पताल देवघर लाया गया। यहां ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका के चाचा गिरिडीह जिले के अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के भंडारीडीह निवासी भीम भोक्ता ने घटना की जानकारी दी।
डॉक्टर ने मामले की सूचना बैद्यनाथधाम ओपी को भेज दी। ओपी पुलिस को आवेदन देने के बाद मृतका के परिजन शव का पोस्टमार्टम कराये बिना अंतिम संस्कार के लिए शव लेकर चले गये।



