
Deoghar : देवघर जिले के रिखिया थाना क्षेत्र स्थित बांध मोहल्ला में शनिवार की शाम को गोली लगने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली उसके दाहिने बाहं में लगी है।

घायल का नाम अमित कुमार मंडल है जो बंधा मोहल्ला करने वाला है। परिजनो द्वारा उसे घायल अवस्था में इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उपस्थित डॉक्टर ने उसके बांह से ऑपरेशन कर सफलतापूर्वक गोली को बाहर निकाल दिया है।

फिलहाल उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल स्थित आईसीयू वार्ड में भर्ती किया गया है। घायल ने बताया कि उसके मोहल्ले में कुछ युवकों द्वार सरस्वती चंदा को की वसूली की जा रही थी।

वह भी वहां देखने पहुंचा था इस दौरान अचानक किसी ने गोली चला दी। गोली उसके दाहिने हाथ में लग गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
गोली कहां से और कैसे चली इसकी जानकारी देने में घायल युवक असमर्थता जाहिर किया। घटना की जानकारी स्थानीय रिखिया पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।


