
Deoghar: केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से जारी पत्र के अनुसार, देवघर की शिक्षिका श्वेता शर्मा का चयन वर्ष-2025 के राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए हुआ है।

श्वेता शर्मा इस वर्ष झारखंड से चयनित होने वाली एकमात्र शिक्षिका हैं।

पांच सितंबर को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा यह पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।
श्वेता शर्मा को यह पुरस्कार शिक्षा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान, समर्पण और नवाचार के लिए दिया
जा रहा है।
राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के तहत चयनित प्रत्येक शिक्षक को एक प्रमाणपत्र, नकद 50,000 रुपये की राशि और एक स्मार्ट टैबलेट प्रदान किया जायेगा।
हालांकि देशभर के 45 शिक्षकों को राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित आज किया जायेगा। इसमें देवघर की शिक्षिका श्वेता शर्मा भी शामिल रहेंगी।
बता दें कि श्वेता शर्मा देवघर के मध्य विद्यालय, विवेकानंद में प्राथमिक शिक्षिका के पद पर सेवारत हैं।


