
Deoghar News : देवघर जिले के कुंडा थाना में सरकारी कार्य में बाधा, मारपीट एवं हथियार के बल पर पुलिस के गिरफ्त से आरोपी को छुड़ा ले जाने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।

यह मामला थाना के एएसआई अभिमन्यु सिंह के बयान पर दर्ज किया गया है।

मामले में थाना क्षेत्र के सल्लूरायडीह निवासी सुभाष पांडे उर्फ छोटू पांडे, राजेश पांडे, अनिल पांडे, पिंकी देवी, मोहनपुर थाना क्षेत्र के कटवन निवासी नितेश यादव सहित 10 15 अज्ञात को आरोपी बनाया गया है।
पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी करने में जुट गई है।


