
Deoghar: देवघर नगर थाना इलाके के देवघर रेलवे स्टेशन रोड के पास दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने बिहार के एक पुलिसकर्मी से मोबाइल की छिनतई कर फरार हो गये।

बताते चलें कि बिहार के भागलपुर में कार्यरत पुलिसकर्मी चकाई थाना क्षेत्र के कियाजोरी निवासी सुबोध दास मंगलवार सुबह करीब 10:30 बजे ट्रेन पकड़ने टोटो से देवघर स्टेशन जा रहा था। स्टेशन के पास पहुंचकर उतरने वाला था, तभी बाइक सवार दो बदमाश पीछे से आकर हाथ से मोबाइल झपटमारी कर लिया।

एक को पकड़ लिया, किंतु बाइक चालक ने धक्का दे दिया तो सुबोध गिर पड़ा। इसी बीच बाइक सवार दोनों बदमाश इसकी मोबाइल लेकर भाग निकला। मामले की शिकायत देने दोपहर में थाना पहुंचा। शिकायत लेकर पुलिस जांच में जुट गयी है।


