
Deoghar: बुधवार की देर रात को मधुपुर स्टेशन पर ट्रेन से गिरकर एक अधेड़ की मौत हो गयी। मृतक गिरिडीह जिला के नगर थाना क्षेत्र के बरमसिया का रहने वाला है। जिसका नाम 55 वर्षीय संतोष कुमार सिंह उर्फ पप्पू है।

मधुपुर जीआरपी पुलिस द्वारा उसके शव को पोस्टमार्टम के लिये देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया। परिजनों ने बताया कि मृतक अपने बुआ के घर गया था।

वहां से देर रात को गिरिडीह जाने के लिये लोकल ट्रेन पर चढ़ रहा था उसी दौरान पैर फिसल गया और वह नीचे गिर पड़ा। इस घटना में उसकी मौके पर ही मौत हो गयी।
बताया जाता है कि मृतक का केंट आरओ का सर्विस सेंटर चलाता था।



