
Deoghar: मंगलवार को देवघर नगर थाना क्षेत्र के सतसंग आश्रम में आयोजित शोभा यात्रा में शामिल हुए कई श्रद्धालुओं की मोबाइल की चोरी बदमाशों ने कर ली। इस मामले में पुलिस ने तीन संदिग्ध को हिरासत में लेकर पुछताछ करने में जुटी है।

मोबाइल चोरी होने की शिकायत देने श्रद्धालु नगर थाना पहुंचे जहां उनसे मोबाइल गुम होने का फार्म भरवा कर भेज दिया गया।

मोबइल चोरी के शिकार हुए श्रद्धालुओं में खोखन दास मिदनापुर पश्चिम बंगाल, अजीत राय साकिन विनयपोल्ली थाना मेमारी जिला पूर्वी वर्धमान, ब्रह्मानन्द प्रधान साकिन डोलकेला थाना गोयलकेरा जिला पश्चिमी सिंहभूम और मनिन्द्र दिनानाथ साकिन महौतपाड़ा थाना रानीघाट जिला नादिया के नाम शामिल हैं।
पीड़ितों ने बताया की वे सभी शोभा यात्रा में सतसंग स्थित ठाकुरवाड़ी पहुंचे थे। उसी दौरान चोरों ने पॉकेट से मोबाइल की चोरी कर ली। इधर नगर पुलिस मामले की जांच में पहुंच गयी है।


