
Deoghar: जिले के कुंडा थाना क्षेत्र के देवघर – दुमका मुख्यमार्ग पर बैजनाथपुर बाजार समिति के पास बुघवार को दिनदहाड़े हाथीपहाड़ बाबा कॉलोनी निवासी कौशल जयसवाल की हत्या चाकू से गोद कर दी गयी थी।

मामले में उसके पिता कृष्ण कुमार चौधरी के बयान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या करने के आरोप में मामला दर्ज कराया गया है। हत्या मामले में कुंडा पुलिस ने चार संदिग्ध हिरासत में लेकर पुछताछ करने में जुटी है। हालांकि पुलिस हिरासत में लिये गये संदिग्धों के बारे में कुछ भी बताने से परहेज कर रही है।

मामले में मृ़तक के पिता कृष्ण कुमार चौधरी ने कहा है कि उसका पुत्र 26 अगस्त को घर से करीब 11 बजे रात यह कह कर निकला था कि वह बाजार समिति जा रहा है। 27 अगस्त की सुबह करीब 9.30 बजे के आसपास जानकारी मिली की अज्ञात अपराधियों द्वारा उसके पुत्र को बाजार समिति स्थित देवघर दुमका मुख्यमार्ग पर विकास नामक होट के बगल में चाकू से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसे इलाज के लिये सदर अस्पताल पहुंचाया गया है।
उपरांत वे सीधे सदर अस्पताल पहुंचे तो जानकारी मिली कि उसके बेटे की मौत हो गयी। इधर कुंंडा पुलिस मामला दर्ज कर हत्याकांड में शामिल अपराधियों की तलाश में जुट गयी है।


