लखनऊ।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ( CM Yogi adityanath) कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।

मुख्यमंत्री कार्यालय के कई अफसर और कर्मचारियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद मंगलवार को उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया था।सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री ने यह जानकारी शेयर की।

शुरुआती लक्षण दिखने पर मैंने कोविड की जांच कराई और मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
मैं सेल्फ आइसोलेशन में हूं और चिकित्सकों के परामर्श का पूर्णतः पालन कर रहा हूं। सभी कार्य वर्चुअली संपादित कर रहा हूं।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) April 14, 2021
5 अप्रैल को ही उन्होंने कोरोना वैक्सीन की पहली डोज ली थी। योगी इन दिनों पश्चिम बंगाल चुनाव में लगातार चुनावी सभाएं करते रहे हैं।
Also Read: UTTAR PRADESH: अखिलेश यादव हुए कोरोना पॉजिटिव, खुद ट्वीट कर दी जानकारी
उधर, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी संक्रमित हो गए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी शेयर की। अखिलेश ने लिखा कि पिछले कुछ दिनों में उनके संपर्क में आने वाले लोग खुद को आइसोलेट कर लें।
यूपी में 95 हजार से ज्यादा एक्टिव केस
उत्तर प्रदेश में हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। यहां एक्टिव मरीजों की संख्या 95 हजार से ज्यादा हो गई है।



