
Deoghar: देवघर शहर के आजाद चौक के पास स्थित फैशन वर्ल्ड नामक कपड़ा दुकान में बुधवार देर रात भीषण आग लग गई। जिसमें चार मंजिला इमारत जलकर राख हो गया।

मिली जानकारी के मुताबिक शार्ट सर्किट के कारण दुकान के नीचे तल्ले में आग लगी और देखते ही देखते पूरे चार मंजिला इमारत को इस आग ने अपनी चपेट में ले लिया।

देर रात आग के गुबार दूर से ही नजर आ रहे थे।

आग की सूचना पर दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची। घंटों प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग बुझाते-बुझाते सुबह हो गई।
इस घटना में दुकान के चारों मंजिलों पर रखे हजारों कपड़े राख में तब्दील हो गए। जिसमें लाखों के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।



