
Deoghar Crime News : सिम बॉक्स जालसाजी मामले में देवघर करौं थाना क्षेत्र से एक युवक को पकड़ा गया है। पकड़ा गया युवक मुकेश कुमार करौं थाना क्षेत्र के चोपकियारी गांव का रहने वाला है।

उसे बिहार के पटना की पुलिस अपने साथ ले गई है। बताया जाता है कि इस मामले में पहले सुपौल से हर्षित नाम का एक युवक पकड़ा गया था। उसकी निशानदेही पर बिहार पुलिस ने देवघर में छापेमारी कर मुकेश को पकड़ा।

इस मामले में वैशाली जिले से भी एक युवक को पकड़ा गया है। मुकेश को यहां से दो दिन पहले पकड़ा गया है। हालांकि देवघर पुलिस इस बारे में कुछ बता नहीं रही है।
बताया जाता है कि सिम बाक्स का इस्तेमाल एक बार में बहुत सारे लोगों को एक साथ कई सिम से मैसेज भेजने में उपयोग किया जाता है।
वहीं इसका इस्तेमाल कर विदेशी काल को लोकल काल के तरह दर्शाया जाता है। इससे सरकार को राजस्व का भारी नुकसान होता है।


