
Deoghar: मारपीट में घायल हुए पिता- पुत्र को इलाज के लिये देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल का नाम सिताराम यादव और उसका पुत्र पल्टन यादव है। जो बिहार के बांका जिला के आंनन्दपुर ओपी क्षेत्र के कुरूमटांड़ गावं का रहने वाले हैं।

घायल सिताराम यादव ने बताया की वह ट्रेक्टर से खेत की जुताई करने गया था। उसी दौरान गोतिया के लोग हरवे हथियार से लैस होकर खेत पर पहुंचकर गाली- गलौज करने लगे। जव उसने इसका विरोध किया तो कुल्हाड़ी, लाठी डंडा से हमला कर दिया। जब उसका बेटा पल्टन बचाने दौड़ा तो वे लोग उसके साथ भी मारपीट करने लगे।

परिजनों द्वारा दोनों को इलाज के लिये देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां इलाज के लिये भर्ती कर दिया गया है। वहीं घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दे दी गयी है।


