रामगढ़: जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो( ACB) की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई की है। मंगलवार की सुबह मांडू प्रखंड के वीडियो विनय कुमार को 45000 रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों गिरफ्तार किया गया है। एसीबी की इस कार्रवाई से पूरे जिले में खलबली मच गई है।

इस पूरे मामले की पुष्टि करते हुए एसीबी हजारीबाग एसपी ने बताया कि मांडू बीडीओ विनय कुमार के द्वारा सरकारी योजना में मुखिया से रिश्वत मांगी गई थी। इस मामले में चुंबा पंचायत के मुखिया उपेंद्र कुमार सिंह के बयान पर प्राथमिकी दर्ज हुई थी।

उन्होंने एसीबी की टीम को बताया था कि उनके पंचायत में जानवरों के लिए शेड का निर्माण होना था। बीडीओ के द्वारा प्रति शेड 3000 रिश्वत मांगी गई थी।
चुंबा पंचायत में 15 योजना स्वीकृत हुई थी। इसलिए 45000 रिश्वत की मांग प्रखंड विकास पदाधिकारी ने की थी। मंगलवार की सुबह मुखिया के द्वारा उनके आवास पर दी गई। उसी दौरान एसीबी की टीम ने वहां छापेमारी की और रिश्वत की रकम के साथ प्रखंड विकास पदाधिकारी विनय कुमार को गिरफ्तार किया।
इन्हें भी पढ़ें:
- Saraikela में नक्सलियों के ठिकाने से हथियारों का जखीरा, 317 कारतूस और IED बरामद
- स्किन टीबी के मरीजों में बढ़ा डीआर-टीबी का खतरा, केजीएमयू के शोध में खुलासा
- Jharkhand में व्यवसायी की हत्या के मामले में कोलकाता पुलिस का सार्जेंट और सिविक वॉलंटियर गिरफ्तार
- Deoghar: बैंकों में हड़ताल, कर्मियों ने किया जोरदार प्रदर्शन
- ‘हैवान’ फिल्म देखकर निराश हुए दर्शक, बोले-प्रियदर्शन से ऐसी उम्मीद नहीं थी



