
Deoghar : देवघर जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत शुक्रवार को देवघर -गोड्डा रेलवे लाइन बड़ा झरना गांव के समीप हिंडोला वरण गांव निवासी लक्ष्मी प्रसाद यादव की 36 वर्षीय पत्नी मीना देवी ने ट्रेन में कटकर आत्महत्या कर ली।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि गुरुवार की रात्रि को देवर ,गौतनी व ननद के साथ जमीन विवाद को लेकर लड़ाई हुआ था। इस विवाद के बाद महिला ने गोड्डा की ओर से देवघर जाने वाली ट्रेन के आगे कुद कर जान दे दी।

वहीं आस पास के मवेशी चरवाहों ने घटना को देखकर लोगों को जानकारी दी। घटना की जानकारी होने पर मृतका के पुत्र घटनास्थल पर पहुंचकर अपनी मां के रूप में पहचान की।
वहीं परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है मृतिका अपने पीछे एक पुत्र और पुत्री को छोड़कर चल बसे। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी मोहनपुर पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही एसआई मनेंद्र कुमार, एएसआई जीवन कुमार, रेलवे पुलिस प्रवीण कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए देवघर सदर अस्पताल भेज दिया है।
पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। खबर लिखे जाने तक परिजनों द्वारा थाने में आवेदन नहीं दिया गया था।


