
Deoghar: देवघर जिले के साइबर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर सारवां थाना इलाके के बाराटांड़ जंगल में छापेमारी कर चार साइबर आरोपित को गिरफ्तार कर पुछताछ के बाद जेल भेज दिया।

जेल गये सभी साइबर आरोपित बैंक कस्टमर को वाट्सअप के माध्यम से फ्रॉड लिंक भेज कर उनके खाते में ऑनलाइन लॉगिंग कर ठगी का कार्य करते थे।

इनके पास से पुलिस ने पांच मोबाइल और 06 फर्जी सिमकार्ड बरामद किया है। इन सबों के पास से बरामद मोबाइल नंबरो के विरूद्ध ऑनलाइ शिकायत दर्ज पाया गया है।
जेल गये आरोपितों में विकास कुमार दास नवीबक्स रोड भेड़वा थाना मधुपुर, कुंदन कुमार दास साकिन बिल्ली थाना पथरौल, अजय कुमार दास साकिन सगरूबाद थाना सारठ और ललन महरा ग्राम गोबरशाला पथरड्डा ओपी क्षेत्र का रहने वाला है। छापेमारी दल में पुनि हरदियूस टोप्पो, पुअनि प्रफुल कुमार सहित जवान शामिल थे।


