Deoghar: संत फ्रांसिस स्कूल प्रबंधन की ओर से रांची के खेलगांव में बुधवार को आयोजित स्टेट लेबल की बैडमिंटन प्रतियोगिता में संत फ्रांसिस स्कूल, देवघर की दो छात्राओं ने डबल्स में ब्रांज मेडल हासिल कर स्कूल के साथ-साथ देवघर जिले का नाम रौशन किया है।

मेडल हासिल करने वाली छात्राओं में एक का नाम वैदेही राज पिता राजेश कुमार दीपक है, जो देवघर के सत्संग कॉलोनी की रहने वाली है। जबकि दूसरी छात्रा अंशिका झा पिता अजय झा हैं जो बिलासी मोहल्ले की रहने वाली है।

दोनों छात्राओं ने पहले बांका में आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिता में विजेता बनीं थी। उसी आधार पर रांची में स्टेट लेबल की प्रतियोगिता में भागीदारी के लिए गयी थी। जहां खेले गये दो मैच में दोनों ने जीत हासिल की।
दोनों छात्राओं की जीत पर परिवार में जहां खुशी का माहौल है। वहीं संत फ्रांसिस स्कूल, देवघर की ओर से छात्राओं की जीत पर शुभकामनाएं दी गयी है।



