Deoghar: रविवार की रात देवघर के बैजू मंदिर गली स्थित एक कपड़ा दुकान (बम्बई फैशन) में भीषण आग लग गई। जिसके बाद अफरा तफरी का माहौल हो गया।

घटना रविवार रात 10:00 बजे की बताई जा रही है। आग दुकान के तीनों फ्लोर पर लगी थी। दूर से ही आग के गुबार देखा जा सकता था।

इधर, आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची। घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
घटना में दुकान में बुरी तरह नुकसान हुआ है। दुकान के मालिक सोनू बरनवाल ने बताया कि आग कैसे लगी यह मालूम नहीं। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है। जिसमें सबकुछ जलकर राख हो गया है।
उन्होंने बताया कि इस घटना में करीब 40 लाख रुपए का नुकसान हुआ है।
इधर, दुकान में आग कैसे लगी ये जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।



