
Deoghar: गुरु पूर्णिमा को लेकर बाबा बैद्यनाथ मंदिर में भारी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी है। अहले सुबह से ही श्रद्धालु कतारबद्ध होकर बाबा बैद्यनाथ पर जलार्पण और स्पर्श पूजा कर रहे हैं।

विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला का आगाज देवघर में होने जा रहा है और आज गुरु पूर्णिमा भी है। कल से सावन मास की शुरुआत हो रही है और इस दौरान एक माह के लिए देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ मंदिर में स्पर्श पूजा पूरी तरह से बंद रहेगा। श्रद्धालु अरघा के माध्यम से बाबा को जलार्पण कर सकेंगे। ऐसे में आज बाबाधाम में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है।

आज के बाद से बाबा बैद्यनाथ मंदिर में एक महीने तक स्पर्श पूजा पूरी तरह से बंद कर दी जाएगी और अरघा के माध्यम से आज के बाद से जलार्पण कावरिया कर सकेंगे विश्व प्रसिद्ध श्रावणी का आगाज आज से होने जा रहा है ऐसे में देवाधिदेव महादेव की नगरी देवघर में आस्था जनसैलाब उमड़ पड़ा है सुबह से ही लोग
बाबा बैद्यनाथ मंदिर के पुरोहित लंबोदर महाराज ने बताया कि आज गुरु पूर्णिमा है। आज का दिन बेहद ही खास है। साथ ही आज ही स्पर्श पूजा होने के बाद कल से एक महीने तक अत्यधिक भीड़ के कारण अरघा लगा दिया जाता है। ऐसे में आज भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी है।
उन्होंने ये भी बताया कि बाबा बैद्यनाथ मंदिर पहुंचना और पंचशूल का दर्शन करना उतना ही पुण्य के भाग होते हैं जितना स्पर्श पूजा कर।
बाबा मंदिर पहुंचे एक श्रद्धालु ने बताया बाबा भोलेनाथ पर अत्यंत आस्था है। आज गुरु पूर्णिमा है। बाबा धाम पहुंचकर अपने आप को सौभाग्यशाली मान रहे हैं, कहा कि बाबा हर मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। इसलिए हर बार बाबा की दरबार खींचे चले आते हैं।
बता दें, श्रावणी मेला के दौरान 30 जुलाई से 28 अगस्त तक बाबा बैद्यनाथ की स्पर्श पूजा पूरी तरह बंद रहेगी। इस दौरान बाबा मंदिर पहुंचने वाले श्रद्धालु केवल अरघा के माध्यम से जलार्पण कर सकेंगे।
वहीं, भीड़ के मद्देनजर जिला प्रशासन द्वारा पुख्ता इंतजाम किये गए हैं। कांवरियों को सुलभता पूर्वक जलार्पण कराया जा रहा है।


