
Deoghar News : सर्पदंश के कारण एक महिला की मौत हो गई है। मृतका 22 वर्षीय कंचन देवी जिले के मधुपुर थाना क्षेत्र के बिसरना गांव की रहने वाली थी।

घटना के संबंध में बताया गया कि वह रात को अपने घर में सो रही थी।

इस दौरान रविवार की देर रात को एक जहरीले सांप से उसे काट लिया।
हालत बिगड़ने पर उसे स्वजनों के द्वारा इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया।
यहां इलाज के क्रम में सोमवार की सुबह उसकी मौत हो गई।


