
Deoghar News : देवघर जिले के मोहनपुर थाना इलाके में स्थित कोठीया मोड़ के पास सोमवार की सुबह अनियंत्रित होकर एक स्कॉर्पियो वाहन पेड़ से टकरा गई। इस घटना में वहां पर सवार तीन श्रद्धालु घायल हो गए।

घायलों में 45 वर्षीय तेतरी देवी, 35 वर्षीय रूबी देवी और बबलू कुमार पांडे के नाम शामिल है। यह सभी रांची जिला के खिलारी थाना इलाके के रहने वाले हैं। घायल रूबी देवी के भाई स्कार्पियो चालक जयप्रकाश नोनिया ने बताया कि रांची खिलाड़ी से पांच सदस्य पहले जल भरने के लिए सुल्तानगंज गए।

वहां से जल भरकर देवघर बाबा बैजनाथ की पूजा की। उपरांत सोमवार को सभी लोग बासुकीनाथ पूजा करने जा रहे थे। उसी क्रम में मोहनपुर थाना क्षेत्र के कोठीया मोड़ के पास स्कॉर्पियो और नियंत्रित हो गई और एक पेड़ से टकरा गई।
जिससे इस घटना में तीनों को गंभीर चोटे आ गई। स्थानीय लोगों की मदद से पहले सभी को इलाज के लिए मोहनपुर सीएचसी ले जाया गया।
जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सभी को बेहतर इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल भेज दिया गया। सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है।


