
Black out in Jamtara: जामताड़ा जिले में ब्लैक आउट की स्थिति बनी हुई है। मैथन डिवीसी से जामताड़ा ग्रिड को जाने वाली 1 लाख 32 हजार वोल्ट की हाई-टेंशन लाइन का तार शहरडाल के पास खेत में टूटकर गिर गया है। सुबह 10 बजे से जुई इस घटना के बाद पूरे जिले में बिजली आपूर्ति पूरी तरह से ठप हो गई है।

ब्लैक आउट के कारण शहर के विभिन्न हिस्सों में पानी की आपूर्ति प्रभावित हुई है। संचार सेवाएं और अन्य आवश्यक सेवाएं भी बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग से जल्द से जल्द समस्या का समाधान करने की अपील की है।

सहायक विद्युत अभियंता संतोष मंडल ने बताया कि तार टूटने की सूचना मिलने के तुरंत बाद मरम्मत के लिए मैथन डिवीसी को सूचित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि मरम्मत का काम जल्द से जल्द शुरू करने की कोशिश की जा रही है। इससे बिजली आपूर्ति को जल्द बहाल किया जा सकेगा।
जामताड़ा में बिजली की वैकल्पिक व्यवस्था के लिए ललमटिया पावर ग्रिड से संपर्क किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि ललमटिया ग्रिड से बिजली आपूर्ति शुरू करने की संभावना तलाशी जा रही है। इससे लोगों को जल्द से जल्द राहत मिल सकेगी।


