पाकुड़।
पाकुड़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कई थानो में दर्ज लूट व डकैती मामले में फरार चल रहे अपराधी मनोज मुर्मू को गिरफ्तार किया है।
मनोज मुर्मू को पुलिस ने लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र अन्तर्गत सूरजबेड़ा गाॅव के निकट से गिरफ्तार किया। मनोज की तलाश काफी दिनों से पुलिस को थी। गुप्त सूचना मिलने पर एसडीपीओ पाकुड़ के नेतृत्व में टीम गठित कर छापेमारी की गई। छापेमारी टीम के द्वारा मनोज मुर्मू को धर दबोचा गया। पुलिस ने उसके पास से देसी कट्टा भी बरामद किया है ।
एसपी मणिलाल मंडल ने पत्रकार वार्ता कर इस बात की जानकारी दी। मनोज मुर्मू पाकुड़ जिले के सात व गोड्डा जिले के एक काण्डो में शामिल रहा है।