
Deoghar: वज्रपात से गंभीर हुए तीन युवक को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वही एक किशोर की सदर अस्पताल लाने के क्रम में मौत हो गई। घटना सीमावर्ती बिहार के जमुई जिला के चंद्रमंडी थाना क्षेत्र के चोरकट्टा गांव की है।

मृतक का नाम 11 वर्षीय अजय रजक है। जबकि घायलों में विपिन रजक 18, मोहन रजक 19, शिवम रजक 12 को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना की बाबत परिजनों ने बताया कि यह सभी गाय चारवाहे का काम कर रहे थे। इस दौरान जोर का वज्रपात हुआ। जिसकी चपेट में यह सभी आ गए। आनन फानन में सभी को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां अजय को देखने के बाद ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
इधर घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दे दी गई है।


