
Deoghar Big News : देवघर जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र के जमुनिया मोड़ के पास एक अनियंत्रित कांवरिया से भरी बस ने गैस सिलेंडर लदे एक ट्रक में जोरदार टक्कर मार दिया।

इस घटना में छह कांवरिया की मौत हो गई है। जबकि 24 घायल हैं। जिसमें 8 गंभीर रूप से घायलों को देवघर एम्स रेफर किया गया है। जबकि अन्य का इलाज देवघर सदर अस्पताल में चल रहा है।

घटना उस वक्त हुई जब सभी कांवरिया बाबाधाम से पूजा कर बासुकीनाथ बस पर सवार होकर जा रहे थे।

जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर मोहनपुर पुलिस पहुंची। वहीं स्थानीय लोगों की भारी भीड़ लग गई। सभी घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया।
मृतकों की सूची:
पीयूष कुमार उर्फ शिवराज (15वर्ष) पिता सुनील पंडित गांव महनार जिला वैशाली बिहार
सुभाष तुरी (40वर्ष) पिता दुखी तुरी गांव चकरमा थाना मोहनपुर जिला देवघर (बस चालक)
दुर्गावती देवी (45वर्ष) पति गामा धांगर गांव मतराजी थाना लोकरिया जिला पश्चिम चंपारण बिहार
सुमन कुमारी (30 वर्ष) पति सुनील कुमार दास गांव सनोरा थाना पड़ैया जिला गयाजी बिहार
समदा देवी (40वर्ष) पति देवकी प्रसाद गांव तरेगना थाना धनरूआ जिला पटना बिहार
घटना को लेकर डीसी नमन प्रियेश लकड़ा द्वारा जानकारी दी गई है कि सुबह लगभग 05:30 बजे मोहनपुर प्रखंड के जमुनिया चौक के पास बस दुर्घटना में घायल श्रद्धालुओं को सदर अस्पताल में चिकित्सकों की निगरानी में स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। दुर्घटना में 06 श्रद्धालुओं की मृत्यु हुई है और 24 श्रद्धालुओं घायल है, जिनमें 08 श्रद्धालुओं का एम्स में इलाज चल रहा है। शेष श्रद्धालु सदर अस्पताल में इलाजरत है।


