
Deoghar : अवैध रूप से बस के छत पर पैसेंजर ढ़ोने के आरोप में कृष्णा रजत बस के मालिक और चालक पर मामला दर्ज कराया गया है। वहीं बस को भी जब्त कर लिया गया है।

यह मामला श्रावणी मेला को लेकर नगर पुस्तकालय के पास बनाये गये अस्थायी टीओपी प्रभारी सअनि रघुनाथ झा के बयान पर दर्ज किया गया है।

मामले में कहा गया है कि वे गश्ती पर थे। उसी क्रम में नौलखा के पास देखा की कृष्णा रजत बस संख्या जेएच 04 वाई 1175 के छत एवं गेट पर लटका कर लापरवाही से यात्रियों को बासुकीनाथ से तेजगति देवघर लाया जा रहा है।
उक्त बस को जब्त कर पुलिस लाइन देवघर में सुरक्षार्थ रखा गया है। मामले में बस मालिक जरमुंडी निवासी रजत कश्यप और चालक फुरकांन मिंया को आरोपी बनाया गया है। नगर पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन में जुट गयी है।


