
Deoghar: देवघर जिले के रिखिया थाना क्षेत्र के देवघर-दुमका रेल मार्ग पर मलहरा गांव के नजदिक रविवार की सुबह एक कांवरिया चलती ट्रेन से नीचे कूद गया। इस वजह से कांवरिया गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल कांवरिया का नाम राम बास्के है जो नेपाल का रहने वाला बताया जाता है। बताया जाता है कि वह ट्रेन से देवघर से बासुकीनाथ जा रहे था। इस क्रम में मलहरा गांव के पास वह चलती ट्रेन से कूद गया। इस कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में उसका एक पैर टूट गया है।

घटना की सूचना मिलते ही आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची। घायल कांवरियों को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


