
Deoghar: देवघर के सरकारी दफ्तर के अंदर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें दफ्तर के अंदर शराब, सिगरेट और गानों की महफ़िल सजी है। अब इस वीडियो पर देवघर डीसी ने संज्ञान लिया है।

वीडियो में सरकारी कर्मचारी शराब और सिगरेट का सेवन करते हुए नजर आ रहे हैं। नियमों की अवहेलना कर रहे कर्मचारी बेखौफ होकर रील भी बना रहे हैं। वीडियो जल संसाधन विभाग देवघर कार्यालय का बताया जा रहा है।

वायरल वीडियो पर संज्ञान लेते हुए देवघर उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने जाँच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

हालांकि, इस वायरल वीडियो की पुष्टि N7india.com नहीं करता है।



