
Deoghar: श्रावणी ड्यूटी करने आए एक जवान की हृदययाघात से मौत हो गई। मृतक जवान का नाम वरदान उरांव है। वह गढ़वा जिला बल का जवान था। मूल रूप से रांची जिला के बोड़ो थाना क्षेत्र के चाचकोपी गांव का रहने वाला है।

बताया जाता है कि 15 तारीख की रात को उसकी ड्यूटी बीएड कॉलेज में लगी थी। फिर रात को उसकी तबीयत बिगड़ गई। उपरांत उसे इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया गया। उसकी हालत गंभीर देखकर बुधवार को सदर अस्पताल के चिकित्सक के द्वारा रांची रिम्स रेफर कर दिया गया।

रांची ले जाने के क्रम में रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। उपरांत उसे एंबुलेंस से वापस देवघर सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाया गया। देवघर पुलिस उसके पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में ड्यूटी है।



