
Deoghar: देवघर जिले के रिखिया थाना इलाके के पिपरा मोड़ के पास जंगल में पेड़ के सहारे फांसी पर लटका एक व्यक्ति का शव सोमवार की सुबह बरामद किया गया है।

मृतक का नाम 38 वर्षीय श्रीधर यादव है जो रढ़िया गांव का रहने वाला बताया जाता है। मृतक की हत्या कर फांसी पर लटका देने की आशंका जताई जा रही है।

घटना की जानकारी मिलते ही काफी संख्या में लोगों की भीड़ वहां जुट गई।
इधर सूचना मिलते ही रिखिया थाना प्रभारी शुभम कुमार गोप सदल बल घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गए हैं।


