
Deoghar: देवघर नगर थाना क्षेत्र के बैद्यनाथपुर चौक पर पैदल चल रही महिला को अज्ञात वाहन ने धक्का मार दिया। जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल लाया गया। जहां पर ऑन ड्यूटी चिकित्सक के द्वारा इलाज कर वार्ड में भर्ती कर दिया गया है।

घटना के संबंध में बंधा निवासी घायल आशा देवी के पति गजाधर केसरी ने बताया कि उसकी पत्नी रोड क्रॉस कर रही थी। इस दौरान एक अज्ञात बाइक चालक ने धक्का मार दिया और घटनास्थल से बाइक लेकर फरार हो गया।

स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर इलाज जारी है। वहीं घटना की जानकारी नगर थाना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले को लेकर जांच पड़ताल में जुट गई है।


