
जरमुंडी (दुमका): जरमुंडी प्रखंड में ग्रामीण विकास विभाग दुमका द्वारा चरघरा से खरबिल्ला तक निर्माणाधीन सड़क वर्षों से अब तक पूर्ण नहीं हो पाई है जिससे ग्रामीणों को आवागमन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों की माने तो 10 वर्ष से अधिक समय से यह सड़क बन रही है और अब तक अधूरी है साथ ही खरबिल्ला जोरिया परा बना पुल भी अनियमितता का शिकार होकर पानी में बह गया। इस अधूरे सड़क को पूर्ण करने के लिए कुछ माह पूर्व कार्य आरंभ किया गया किंतु निर्माण कार्य में घटिया सामग्री के उपयोग किए जाने से सड़क उखड़ने अभी से ही लगी है।


वही प्रखंड प्रमुख ने बताया कि इस सड़क निर्माण कार्य में भारी अनियमितता बरती जा रही है। इस संबंध में कई बार जिला प्रशासन को इसकी सूचना दी गई है, बावजूद इसके 10 वर्षों से अधिक समय बीत जाने के बाद भी अब तक इस सड़क का निर्माण कार्य पूर्ण नहीं हो सका है। इस अर्ध निर्मित सड़क पर राहगीरों का चलना मुश्किल हो गया है।
रिपोर्ट: कुणाल शांतनु


