
Deoghar: कड़ाके की ठंड से 18 जनवरी से राहत मिलने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार 17 जनवरी को कनकनी रहेगी। सुबह से कोहरा छाया रहा। हालांकि आसमान साफ रहेगा व दोपहर तक धूप निकलने की संभावना है।

इस दौरान दोनों दिन न्यूनतम तापमान आठ से नौ डिग्री और अधिकतम तापमान 21 से 22 डिग्री होने का अनुमान है। इस बीच 12 से 15 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा भी चलने का अनुमान है. रात में शीतलहरी चलने की भी संभावना है। 18 जनवरी से न्यूनतम तापमान में चार से पांच डिग्री बढ़ोतरी होने की संभावना है।



