
Deoghar: सोमवारी के मौके पर कांवरियों की भीड़ को नियंत्रित करने, कांवरियों की कतार व्यवस्था को बनाए रखने और विधि व्यवस्था के संधारण के लिए 25 विशेष क्यूआरटी क्विक रिस्पांस टीम का गठन किया गया है।

इन 25 क्यूआरटी में 500 से अधिक पुलिस जवानों को शामिल किया गया है। ये टीम बाबा मंदिर से पूरे रूटलाइन में कांवरियों की भीड़ को नियंत्रित करने व कतार को सुचारू रूप से संचालित करने का काम करेगी।

ये टीम रविवार रात से डयूटी पर तैनात होगी। वहीं ये टीम लगातार सोमवार को भीड़ के पूरी तरह से नियंत्रित होने तक अनवरत डयूटी पर तैनात रहेगी। इस टीम में बाइक व पैदल दोनों दस्ता को शामिल किया गया है।
इस टीम के पास वायरलेस सेट रहेगा।


