
Deoghar: देवघर जिले के रिखिया थाना में जमीन विवाद में हुए मारपीट को लेकर काउंटर मामला दर्ज कराया गया है। एक पक्ष की ओर से पेसारदह निवासी जितेन्द्र यादव ने दर्ज कराया है।

जिसमें मेघलाल यादव, खुबलाल यादव, मनोज यादव, चन्द्रशेखर यादव, राजेन्द्र यादव, वासुदेव यादव, जनार्धन यादव, युगल यादव, दीपनारायण यादव, मनेजर यादव, अशोक यादव, करण यादव, विजय यादव, रंजु यादव, रवि यादव, मधु यादव, नुनदेव यादव, धनु महतो, सुनील यादव, श्रीकांत यादव, चंदन यादव, सुभाष यादव, सहित 30-35 अज्ञात मोहनपुर थाना क्षेत्र के नावाडीह निवासी को आरोपी बनाया है।

मामले में कहा है कि उपरोक्त सभी लोग मिलकर अपने- अपने हाथ में हथियार लेकर जबरन दो एकड़ जमीन को ट्रेक्टर से जोत रहा था। जब उसने जोतने से मना किया तो सभी लोग लाठी, रड, टंगुली से हमला कर दिया। दूसरे पक्ष की ओर से मोहनपुर थाना क्षेत्र के नावाडीह निवासी सिताराम यादव ने मारपीट का मामला दर्ज कराया है।
कहा है कि नावाडीह निवासी मनोज यादव, मेघलाल यादव, वासुदेव यादव, खुबलाल यादव, सुनील यादव, संजय यादव ट्रेक्टर लेकर मौजा आनन्दी पेसारदह में अपनी जमीन जोतने गये थे। उसी क्रम में पेसारदह निवासी भूषर यादव, धनेश्वर यादव, सुगो महतो, महेश्वर यादव, इंन्द्रदेव यादव, डमरू यादव, राजेश यादव, दिलीप यादव, जितेन्द्र यादव, बबलू यादव, सतीष यादव, श्रीप्रसाद यादव, अर्जून यादव, मुकेश यादव, गोनो यादव एकजूट होकर वहां पहुंचे और धारदार हथियार से हमला कर दिया।
इस हमले में कई लोग घायल हो गये। जिसमें गंभीर रूप से घायल मेघलाल, मनोज, वासुदेव और खुबलाल का कुंडा स्थित प्राइवेट अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। इधर मामला दर्ज करने के उपरांत रिखिया थाना पुलिस छानबीन में जुट गयी है।


