
Golaghat (Assam): कथित तौर पर दो दिन पहले एक रेस्टोरेंट में बर्गर खाने से बीमार महिला गोलाघाट निवासी लाबण्य तामुली की मौत हो गई है। मृतक के परिजनों ने रेस्टोरेंट के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

बताया गया कि लाबण्य लखीमपुर के बिहपुरिया के एक रेस्तरां में बर्गर खाने के बाद वह बीमार पड़ गयी। महिला को रविवार की रात गोलाघाट के शहीद कुशल कोंवर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसकी तबीयत बिगड़ने पर जोरहाट मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया।

पुलिस ने मंगलवार को बताया कि लाबण्य तामुली की जोरहाट मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।


