
Deoghar: अज्ञात वाहन के धक्के से गंभीर रूप से घायल हुए एक 65 वर्षीय शख्स को इलाज के लिये देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया गया।

जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिये हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। घायल का नाम रोहित यादव है जो सिमावर्ती बांका जिला के बेलहर थाना इलाके के धनजोरबा गावं के रहने वाले हैं।

घटना की बावत परिजनों ने बताया कि वे घर से बाइक पर देवघर की ओर आ रहे थे। उसी दौरान सुईया के पास अज्ञात वाहन ने जोर दार धक्का मार दिया। इस घटना में वे गंभीर रूप से घायल हो गये। सुईया पुलिस द्वारा उन्हें इलाज के लिये पहले कटोरिया स्थित सीएचसी केन्द्र पहुंचाया गया।
जहां से बेहतर इलाज के लिये देवघर सदर अस्पताल भेज दिया गया। सदर अस्पताल के चिकित्सक के द्वारा उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिये बाहर रेफर कर दिया।


