देवघर।
मारवाड़ी ब्राह्मण संघ, देवघर की 21 सदस्यीय कार्यकारिणी समिति के चुनाव के लिए संघ के सदस्यों द्वारा मतदान किया गया।
चुनाव अधिकारी राज कुमार शर्मा (अधिवक्ता) ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यकारिणी समिति के आम चुनाव के साथ-साथ मारवाड़ी ब्राह्मण संघ, देवघर के 7 सदस्यीय न्यास मंडल के रिक्त 3 पदों के लिए भी उपचुनाव का आयोजन किया गया था। दोनों चुनाव पूर्ण अनुशासन और गरिमा के साथ संपन्न हुए। उन्होंने बताया कि न्यास मंडल की सदस्यता के लिए कुल 6 अभ्यर्थियों ने अपना नामांकन किया था, जिसमें से 3 अभ्यर्थियों का चुनाव किया जाना था।
निर्वाचित अभ्यर्थियों में राज कुमार शर्मा (लोहा वाले), मुरलीधर शर्मा एवं श्याम सुंदर शर्मा के नाम शामिल हैं। इनमें सर्वाधिक मतों की प्राप्ति राज कुमार शर्मा (लोहा वाले) को हुई। दूसरी ओर 21 सदस्यीय कार्यकारिणी समिति के लिए कुल 26 अभ्यर्थियों ने अपना नामांकन पत्र भरा, जिनमें से गोपाल कृष्ण शर्मा को सर्वाधिक मतों की प्राप्ति हुई। अन्य नामों में राजेश कुमार शर्मा (शक्ति), कैलाश शर्मा, अभिषेक शर्मा (जोशी), कृष्ण कुमार शर्मा (काली), संतोष कुमार शर्मा (बासा वाले), संतोष कुमार शर्मा (घड़ी वाले), अनिल शर्मा (पिंटु), महेश कुमार मिश्रा, ललित कुमार शर्मा, विष्णु शर्मा, हरि शंकर शर्मा, विवेक शर्मा, उत्तम कुमार शर्मा, दीनानाथ शर्मा, रविंद्र जोशी, शशि शर्मा, नंद किशोर शर्मा, पंकज कुमार शर्मा, रवि शंकर खंडेलवाल एवं अशोक शर्मा (दायमा) के नाम शामिल हैं। सभी निर्वाचित अभ्यर्थियों को चुनाव अधिकारी राज कुमार शर्मा (अधिवक्ता) द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किए गए एवं माल्यार्पण कर उन्हें बधाई दी गई।
मारवाड़ी ब्राह्मण संघ, देवघर की ओर से संघ के न्यास मंडल के अध्यक्ष प्रभु दयाल शर्मा द्वारा चुनाव के सुचारू रूप से संचालन के लिए चुनाव अधिकारी राज कुमार शर्मा (अधिवक्ता) को सम्मान पत्र प्रदान कर व चादर ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। मारवाड़ी ब्राह्मण संघ, देवघर के न्यासी मंडल के सदस्य पवन कुमार शर्मा, पूर्व न्यासी जय नारायण शर्मा, न्यास मंडल के नवनिर्वाचित सदस्य मुरलीधर शर्मा, राज कुमार शर्मा (लोहा वाले), श्याम सुंदर शर्मा सहित अन्य लोग मौके पर उपस्थित थे।
समारोह की अध्यक्षता न्यासाध्यक्ष प्रभुदयाल शर्मा ने, संचालन चुनाव अधिकारी राज कुमार शर्मा(अधिवक्ता) ने एवं धन्यवाद ज्ञापन निवर्तमान महामंत्री गोपाल कृष्ण शर्मा ने किया। समारोह के अन्त में महावीर प्रसाद शर्मा( मिर्चीवाले) के असामयिक निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।
लगभग 75% रहा मतदान
मारवाड़ी ब्राह्मण संघ देवघर की कार्यकारिणी समिति के आम चुनाव (सत्र 2021- 23) एवं न्यास मंडल के तीन सदस्यों के लिए उपचुनाव (सत्र 31 मार्च 2022 ईस्वी) के चुनाव में मारवाड़ी ब्राह्मण संघ, देवघर के मतदाताओं का जोरदार रुझान देखने को मिला। चुनाव अधिकारी राज कुमार शर्मा (अधिवक्ता) ने बताया कि 186 मतदाताओं में से 133 मतदाताओं ने मतदान में भाग लिया, जो एक उल्लेखनीय पहल रही। लगभग 75% मतदान 4 घंटे की अल्प समय अवधि में संपन्न होना मारवाड़ी ब्राह्मण संघ, देवघर की लोकतांत्रिक आस्था की मजबूती का परिचायक है।
उन्होंने बताया कि निर्धारित समय पर पूर्ण अनुशासन और गरिमा के साथ संघ का चुनाव कार्य संपन्न कराया गया, जिसे सफल बनाने चुनाव अधिकारी राज कुमार शर्मा (अधिवक्ता) के साथ- साथ गोपाल कृष्ण शर्मा, राजेश कुमार शर्मा(शक्ति), ललित कुमार शर्मा, कैलाश शर्मा, विजय कौशिक, रामनाथ शर्मा, न्यासी पवन कुमार शर्मा, न्यास मंडल के अध्यक्ष प्रभु दयाल शर्मा, नवनिर्वाचित न्यासी राज कुमार शर्मा (लोहा वाले) सहित अन्य लोगों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।