
Deoghar : संदिघ्द स्थिति में एक महिला होमगार्ड जवान की मौत हो गई।

मृतिका का नाम निशा कुमारी है जो बड़ा शेखपुरा, मधुपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली है। वह देवघर में डयूटी करती थी।

सूत्रों ने बताया कि उसने विषपान कर लिया था उसे पहले इलाज के लिए देवघर एम्स लाया गया जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई।


