
Deoghar: देवघर-जसीडीह रेल मार्ग पर डाबरग्राम के पास बरामद युवक छोटेलाल कुमार साह के मौत का मामला उलझ गया है। इस मामले की जांच में जसीडीह थाना की पुलिस जुटी हुई है।

मृतक के शव का पोस्टमार्टम किया गया है। पुलिस को मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट के साथ ही मृतक के स्वजन के बयान का इंतजार है।

बताया जाता है कि छोटेलाल कुमार साह मूल रूप से गिरिडीह जिला के देवरी थाना क्षेत्र के लहरियाटांड गांव का रहने वाला था। वह देवघर में कुंडा थाना क्षेत्र के चितोलोढ़िया थाना क्षेत्र के एक किराए के मकान में रहता था। उस कमरे में खून के निशान मिलने की सूचना पर पुलिस ने वहां जाकर मामले की जांच की।
जांच के दौरान कमरे में खून का धब्बा मिला है। ऐसे में आशंका जतायी जा रही है कि उसकी हत्या कर रेलवे पटरी पर लाकर फेंक दिया गया। पुलिस मामले से जुड़े सभी बिंदुओं की गहन जांच कर रही है।
इधर देर शाम कुंडा पुलिस उसके कमरे कि जांच में पहुंची है। पुलिस को उसके स्वजनों के देवघर पहुंचने का इंतजार है। जानकारी हो कि युवक देवघर में रहकर टोटो चलाता था।



