
Deoghar: जिले की जसीडीह पुलिस ने रविवार की देर रात को बैद्यनाथ धाम जसीडीह रेलखंड पर संदिग्ध परिस्थिती में 21 वर्षीय युवक का शव को बरामद किया।

घटना को लेकर जसीडीह पुलिस बताया कि आरपीएफ को सूचना मिली कि बैद्यनाथ धाम रेलखंड के पोल संख्या 02/16 के करीब रेलवे ट्रैक के किनारे एक युवक का शव पड़ा है। सूचना के आधार पर जसीडीह थाना के एसआई राजेश झा सदलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई। पुलिस ने मृतक के पास से आधार कार्ड, पैन कार्ड बरामद किया है जिसमें गिरिडीह जिला के देवरी थाना अंतर्गत लेयरीटांड निवासी हीरालाल साव लिखा हुआ है।

मृतक देवघर में किराये के मकान में रहता था और टोटो चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता था।
घटना स्थल से महज कुछ ही दूरी पर सड़क किनारे एक टोटो बरामद किया है। मृतक के शरीर पर गहरा चोट का निशान है। जिससे संभावना व्यक्त किया जा रहा है कि संभवता युवक की हत्या कर साक्ष्य छुपाने के नीयत से रेलवे किनारे फेंक दिया है।
वहीं ट्रेन से सफर करने की दौरान गिर कर मौत होने की संभावना बताई जा रही है। घटना को लेकर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
पुलिस ने शव को अंत्यपरीक्षण के लिए भेज दिया है।


