
Deoghar: साइबर ठग ने अधिक मुनाफा का लालच देकर एक युवक को 35 हजार का चुना लगा दिया। जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र के जमुनियां गांव निवासी मणिकांत कुमार ने टेलिग्राम पर प्रचार देखा।

जिसमें शेयर बाजार में पैसा लगाकर अधिक मुनाफा कमाने की बात कही गई थी। उसने दिए गए नंबर पर काल किया। उसके बाद उसने एक हजार रुपया लगाया। उसे 1300 रुपया वापस मिल गया। उसके बाद उसने तीन हजार लगाया तो उसे 4200 रुपया मिल गया।

वह लालच में पड़ गया उसके बाद उसने 29500 व 7100 रुपया लगाया। उसके बाद पैसा वापस नहीं आने लगा। उसने मुनाफा और मूलधन वापस मांगा तो एप लाक हो गया। तक जाकर उसे समझ में आया कि वह ठगी का शिकार हो गया है।
उसके बाद उसने साइबर थाने में इसकी शिकायत की। साइबर थाना की पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।



