
Deoghar: देवघर जिले के मधुपुर शहर के रामयश रोड स्थित एसबीआई बैंक की मुख्य शाखा में कार्यरत एक निजी कर्मी सुनील तुरी पिछले दो दिनों से रहस्यमय ढंग से लापता है। सुनील के लापता होने पर उसकी पत्नी व परिजनों ने बैंक शाखा पहुंचकर जमकर हो हंगामा किया।

बताया कि लापता कर्मी सुनील तुरी पोखरिया गांव का रहने वाला है। सुनील की पत्नी ने थाने में लिखित शिकायत भी दी है, जिसमें जिक्र किया है कि उसका पति मंगलवार को बैंक आया था। लेकिन रात को घर नहीं लौटा। फोन पर उसने अधिक काम होने की बात बतायी।

कहा कि बुधवार को सुबह नौ बजे बैंक के अंदर से ही वीडियो कॉल के माध्यम से पति सुनील तुरी से बात हुई थी। उसके बाद से उससे संपर्क नहीं हो पाया, जबकि उसकी बाइक बैंक परिसर में ही खड़ी है। वहीं उसका फोन भी बंद है।
सुनील की पत्नी ने लिखित शिकायत में संदेह व्यक्त किया है कि बैंक के अधिकारी किसी झूठे मुकदमे में उसको फंसा सकता है। बताया कि सुनील बैंक की मधुपुर शाखा में नोट गिनने व कर्मियों को पानी पिलाने समेत अन्य कार्य को करता था।
इधर, सुनील के लापता होने को लेकर तरह- तरह की चर्चा है। मामले को लेकर मुख्य प्रबंधक सुनील कुमार सिन्हा ने कहा कि सुनील तुरी बुधवार को 11 बजे बैंक से निकला है। उसके बाद उसकी किसी प्रकार की कोई जानकारी नहीं है।
पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।



