
Deoghar Cyber Crime : देवघर नगर थाना क्षेत्र निवासी मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव का काम करने वाले एक व्यक्ति ने पुत्री की शादी के लिए मैरेज डॉट कॉम पर विज्ञापन दिया। इसके बाद एक व्यक्ति ने कॉल कर खुद के केंद्र सरकार में एक बड़ा पदधारक बताते हुए बातचीत शुरू की।

इस क्रम में लड़की की शैक्षणिक योग्यता के सारे कागजात झांसा देकर मांग लिया। लड़की बीटेक है, जिसे जॉब लगाने का झांसा देकर एकाउंट से 33495 रूपये की निकासी कर लिया।

शुक्रवार दोपहर में पीड़ित मामले की शिकायत देने साइबर थाना पहुंचे।
इस संबंध में उन्होंने एसबीआई को भी फ्रॉड ट्रांजेक्शन की शिकायत दे दी है।
इधर साइबर थाना पुलिस शिकायत लेकर जांच में जुट गयी है।


