
Deoghar: अलग-अलग स्थान पर हुए सड़क हादसे में पांच लोग घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बायपास रोड में अचानक बाइक के सामने कुत्ता आ जाने से रिखिया थाना इलाके के खपरोडीह निवासी भारती रानी बॉल और नाती मानव कुमार घायल हो गए। दोनों का इलाज सदर अस्पताल में किया गया।

वहीं अन्य सड़क हादसे में संजय वर्मा, सुभाष रावत कालीपुर जसीडीह और दामोदर राम रिखिया घायल हो गए। तीनों को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


