
Deoghar : देवघर जिले के सारवां थाना इलाके में बाइक सवार अपराधियों दिनदहाड़े लूट की घटना को अंजाम दिया है। दो बाइक पर सवार बदमाशों ने हथियार के बल पर सीएसपी संचालक दिनेश यादव से हथियार के बल पर मारपीट कर 4.80 लाख रूपये लूट कर फरार हो गये।

घटना सारवां थाना क्षेत्र के रक्ति मोड़ के पास की है। बताया जाता है कि सीएसपी संचालक जगमनडीह निवासी दिनेश यादव बाइक से रूपये भरा बैग लेकर अपने सीएसपी केन्द्र तुरकडीह जा रहा था।

उसी दौरान रक्ति मोड़ के पास पहले से घात लगाये दो बाइक पर छह की संख्या में बदमाशों ने उसे रोक लिया। उपरांत हथियार का भय दिखते हुए मारपीट कर 4.80 लाख रूपये नकद और मोबाइल को लूट कर फरार हो गये।
जानकारी मिलते ही सारवां थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। वहीं लूटपाट के दौरान बदमाश का एक मोबाइल घटना स्थल पर ही गिर गया था।
जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। घटना के बाद पुलिस बदमाशों की पहचान कर छापेमारी में जुट गयी है।


