
Deoghar : देवघर जिले के जसीडीह थाना क्षेत्र के रोहिणी नावाडीह गांव के पास स्कॉर्पियो और हाइवा वाहन में टक्कर हो गई। इस घटना में महिला सहित आधार दर्जन लोग घायल हो गए।

सभी घायल को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में मोनिका देवी, सोनाली कुमारी, खुशी कुमारी, उत्तम कुमार,अमित कुमार रजक और अंबिका कुमारी के नाम शामिल है।

सभी घायल कुंडा थाना क्षेत्र के चितोलोढ़िया गांव के रहने वाले हैं। घटना की बाबत घायल के परिजनों ने बताया कि सभी लोग स्कॉर्पियो पर सवार होकर धनबाद की कुमारडुब्बी से वापस लौट रहे थे।
इस दौरान रोहिणी नावाडीह के पास सामने से आ रही हाइवा वाहन से स्कॉर्पियो की टक्कर हो गई।
इस घटना में सभी लोग घायल हो गए। सभी का इलाज देवघर सदर अस्पताल में कराया जा रहा है।


