
Deoghar : देवघर नगर थाना क्षेत्र स्थित पानी टंकी के पास करंट की चपेट में आने से एक किशोर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। आनंन फानन में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां देखने के बाद फोन ड्यूटी डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक का नाम 10 वर्षीय सोनू कुमार है जो बिहार के समस्तीपुर जिला का रहने वाला है। परिजनों ने बताया कि सोनू का मुंडन कराने देवघर बाबा मंदिर आए थे। उनलोगों वाहन पानी टंकी के पास लगा हुआ था। मुंडन संस्कार के बाद सभी लोग पानी टंकी के पास पहुंचे थे।

इस दौरान सोनू को प्यास लग गई। वह पानी टंकी के पास बगल में स्थित एक चापा नल के पास पानी पीने के लिए गया। उसी क्रम में वह बिजली करंट की चपेट में आ गया।
आसपास के लोगों ने बांस बल्ले के सहारे उसे करंट की चपेट से छुड़ाया। उपरांत उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां जांचों उपरांत ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया।
अस्पताल प्रबंधन द्वारा इसकी जानकारी स्थानीय बैद्यनाथ धाम ओपी पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।


