
Deoghar : सारवां थाना क्षेत्र के नोखिला गांव में करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए देवघर सदर अस्पताल लाया गया।जहां पर पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है।

मृतक का नाम गौतम यादव है। घटना के संबंध में मृतक के पिता चतुरानंद यादव ने बताया कि गौतम तालाब की ओर शौच करने के लिए गया था। उसी क्रम में तालाब में बिजली का नंगा तार मछली मारने के लिए अज्ञात लोगों के द्वारा तालाब में लगा दिया गया था।

जिससे पानी में करंट फैल गई थी। उसी क्रम में गौतम इसकी चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई। इसकी सूचना सारवां थाना पुलिस को दी गई।
जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव का पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए देवघर सदर अस्पताल भेज दिया।
जहां पर पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है।वहीं घटना को लेकर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।


