
Jamui (Bihar) : जमुई जिले के मलयपुर थाना क्षेत्र में बुधवार की रात एक दर्दनाक हादसा हुआ। सरस्वती प्रतिमा विसर्जन से लौट रहे युवकों से भरा ट्रैक्टर सुगिया टांड़ गांव के पास पलट गया, जिससे तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

मृतकों की पहचान भजौर निवासी छेदी पासवान के बेटे बबलू कुमार (27), कामू यादव के पुत्र लिटो यादव और सुनील तांती के बेटे प्रकाश कुमार तांती के रूप में हुई है। घायलों में सागर तांती, अजीत तांती, सूरज कुमार पासवान और नरसौता निवासी सकलदीप यादव शामिल हैं।

पुलिस सूत्रों के अनुसार सभी युवक बुधवार की रात बरहट प्रखंड के आजन नदी में सरस्वती प्रतिमा का विसर्जन करने गए थे। जब वे लौट रहे थे, तो ट्रैक्टर की गति तेज होने के कारण सुगिया टांड़ के पास ट्रैक्टर पलट गया।

तेज गति से ट्रैक्टर पलटने की वजह से तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
गंभीर रूप से घायल अजीत तांती, सूरज कुमार पासवान और सकलदीप यादव को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया।जबकि सागर तांती का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।
मलयपुर थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह ने बताया कि सरस्वती प्रतिमा विसर्जन के बाद लौट रहे युवकों से भरा ट्रैक्टर पलट गया था।जिसमें तीन युवकों की मौत हो गई और चार घायल हो गए।
सभी घायलों को अस्पताल भेज दिया गया है, जहां तीन को पटना रेफर किया गया है।
मृतक के शवो का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है और पूरे मामले की जांच जारी है।



